{"_id":"6a932aa71f475fa1950afa25","slug":"youths-body-found-hanging-from-a-noose-barabanki-news-c-315-1-brp1006-178185-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव
Sun, 30 Aug 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवा। खेवली गांव निवासी मुरली यादव (31) का शव शुक्रवार देर रात घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया कि चार भाइयों में मुरली सबसे बड़े थे और चालक का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रक्षाबंधन के दिन उन्होंने अपनी बहनों से राखी बंधवाई थी। इसके बाद पत्नी को राखी बंधवाने के लिए उसके मायके छोड़ने गए थे। वहां से लौटने के बाद वह अपने कमरे में चले गए। देर रात कमरे में उनका शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसएचओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।