फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पत्नी ने ससुराल जाने से मना किया तो

पत्नी ने ससुराल जाने से मना किया तो

Mon, 12 Nov 2018 11:45 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
पत्नी ने ससुराल जाने से मना किया तो
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के दुबिन खेड़ा गांव के मजरा हरदी में ससुराल आए युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। बताते हैं कि पत्नी ने ससुराल जाने से मना कर दिया था। इससे खफा होकर उसने कदम उठाया। पुलिस ने घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


खरगापुर निवासी शिव दयाल लोधी (25) पुत्र राज बहादुर शनिवार को अपनी ससुराल दुबिन खेड़ा मजरे हरदी आया था। जहां उसने अपनी पत्नी रोशनी (20) पुत्री रामनाथ लोधी से घर चलने को कहा, मगर रोशनी ने ससुराल जाने से इन्कार कर दिया। दो दिनों तक शिवदयाल अपनी पत्नी को साथ ले जाने के लिए ससुराल में रुका था, लेकिन पत्नी अपनी बात पर अड़ी थी।
विज्ञापन


इससे सोमवार को शिव दयाल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर ससुरालीजनों ने उसे सीएचसी खीरों पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शिवदयाल की मौत के बाद परिवारीजन सीएचसी खीरों से शव को लेकर घर चले गए। कार्यवाहक एसओ अभय मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed