फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   शहर में चेकिंग के दौरान सवा आठ लाख

शहर में चेकिंग के दौरान सवा आठ लाख

Tue, 14 Nov 2017 11:30 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
शहर में चेकिंग के दौरान सवा आठ लाख
पुलिस चेकिंग में 8.25 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन

रायबरेली। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर मंगलवार रात चेकिंग में शहर क्षेेत्र में दो व्यापारियों के पास से प्लाइंग स्क्वायड टीम प्रभारियों ने सवा आठ लाख रुपये बरामद किए। हालांकि जांच और दस्तावेज दिखाने के बाद व्यापारियों को रुपयों समेत छोड़ दिया गया। डीएम संजय कुमार खत्री और एसपी शिवहरि मीणा की मौजूदगी में फ्लाइंग स्क्वायड टीम प्रभारी तरुण प्रताप सिंह ने डिग्री कॉलेज चौराहे पर वाहन चेकिंग लगाई। प्लाइंग स्क्वायड टीम प्रभारी तरुण प्रताप सिंह ने बताया कि अमेठी जिले के फुरसतगंज निवासी रितेश कुमार चार पहिया से घर की तरफ जा रहा था। रोककर वाहन की तलाशी ली गई। चेकिंग के दौरान उसके पास से तीन लाख 25 हजार रुपये बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि वह आढ़ती है। बैंक से भुगतान के लिए छह लाख रुपये निकाले थे। बाकी भुगतान कर दिया था, जबकि तीन लाख 25 हजार रुपये उसके पास बचे हैं। साक्ष्य दिखाने पर उसे जाने दिया गया। फ्लाइंग स्क्वायड टीम प्रभारी विनोद चौधरी की ओर से रतापुर के पास वाहन चेकिंग लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि डलमऊ निवासी नीरज कुमार की गाड़ी की चेकिंग की गई। गाड़ी के अंदर से पांच लाख रुपये बरामद हुए। उन्होंने बताया कि नीरज गल्ला व्यापारी था। दस्तावेज दिखाने पर उसे जाने दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed