फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ऊंचाहार थाना क्षेत्र का अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग कांड

ऊंचाहार थाना क्षेत्र का अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग कांड

Fri, 07 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार थाना क्षेत्र का अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग कांड
लीड :
विज्ञापन

अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग हत्याकांड : पूर्व ब्लॉक प्रमुख के भाई समेत तीन गिरफ्तार
रायबरेली। जिले को दहलाने वाले अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग हत्याकांड में गुरुवार को पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के भाई समेत तीन और लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी का दावा है कि पकड़े गए पूर्व ब्लॉक प्रमुख के भाई ने भी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी, जबकि अन्य दो आरोपियों ने गाड़ी का पीछा किया था। गाड़ी पलटने के बाद सभी को पीट-पीटकर मार दिया गया था। इस कांड में अब तक नौ गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। पुलिस अभी पूरे प्रकरण की तफ्तीश कर रही है। इससे अन्य लोगों की गिरफ्तारी से इंकार नहीं किया जा सकता है। कहा कि पुलिस के पास पर्याप्त सबूत हैं। आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव में 26 जून की रात पांच लोगों की बर्बरतापूर्ण तरीके से हत्या कर दी गई थी। एएसपी शशिशेखर सिंह के मुताबिक सीओ एसपी उपाध्याय व कोतवाल की टीम ने वारदात में शामिल राजेंद्र यादव निवासी लबेदवा, राम अभिलाष पाल निवासी हुल्ला का पुरवा मजरे इटौरा बुजुर्ग और दशरथ वर्मा निवासी जलालपुर ऊंचाहार को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया राजेंद्र यादव वारदात के मुख्य साजिशकर्ता पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार यादव का भाई है। राजेंद्र यादव ने वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी, जिस पर उसे पकड़ा गया है। पकड़े गए दो अन्य राम अभिलाष पाल व दशरथ ने मृतक पूर्व प्रधान रोहित शुक्ला की गाड़ी का पीछा किया था। गाड़ी पलटने के बाद उस पर सवार रोहित व अन्य लोगों की पिटाई कर बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस मामले की अभी जांच चल रही है। जिनके भी नाम विवेचना में सामने आएंगे, उन सबकी गिरफ्तारी कराई जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस के पास वारदात से संबंधित पर्याप्त सबूत हैं, जिनके जरिए आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। दूसरे पक्ष के प्रधान रामश्री की ओर से तहरीर मिलने की बात पर उन्होंने जानकारी होने से इंकार किया।
विज्ञापन

इनसेट
फॉरेंसिक टीम हर तथ्य को खंगाल रही
एएसपी ने बताया कि अप्टा कांड में जो भी तथ्य सामने आ रहे हैं, उनकी गहनता से जांच कराई जा रही है। प्रधान रामश्री के घर पर गोलियों के निशान के अलावा छर्रे मिले हैं। प्रधान के घर गोली किसने चलाई थी, इसकी भी विवेचना चल रही है। फॉरेंसिक टीम वारदात स्थल से मिले सबूतों के अधार पर जांच कर रही है। जल्द हकीकत सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
लाठी के टुकड़े बयां कर रहे थे दरिंदगी
एएसपी का कहना है कि पांच लोगों की हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए लाठियों का प्रयोग किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से लाठियों के टुकडे़ मिले थे। लाठी के टुकड़े में जो खून लगा था, उससे लग रहा था कि बड़ी बेरहमी से पांचों का कत्ल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed