फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, उनके भाई एवं जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 12 पर केस दर्ज

एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, उनके भाई एवं जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 12 पर केस दर्ज

Mon, 27 May 2019 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, उनके भाई एवं जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 12 पर केस दर्ज
एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, उनके भाई एवं जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 12 पर केस दर्ज
विज्ञापन

रायबरेली। जिला पंचायत अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ 14 मई को जिले में हुई हिंसा के मामले में करीब एक पखवारा बाद एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, उनके भाई एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह समेत 12 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

सदर विधायक अदिति सिंह की ओर से हरचंदपुर थाने में यह एफआईआर लिखाई गई है। इसमें विधायक ने एमएलसी व उनके भाइयों आदि पर जान से मारने की नियत से हमला करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। मिल एरिया थाना क्षेत्र के लालूपुर चौैहान की रहने वाली एवं पूर्व विधायक अखिलेश सिंह की बेटी सदर विधायक अदिति सिंह ने हरचंदपुर थाने में लिखाई गई एफआईआर में कहा है कि 14 मई को लखनऊ से रायबरेली की तरफ आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान हरचंदपुर थाना क्षेत्र में महावीर महाविद्यालय के निकट उन्हें जान से मारने की नियत से उनकी गाड़ी में मिनी ट्रक से टक्कर मार दी। जिससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन वह बाल-बाल बच गई।

आरोप है कि मौके पर मौजूद एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह आदि ने जान से मारने की नियत से हमला किया, लेकिन पीछे से आ रही गाड़ियों में बैठकर भागकर अपनी जान बचाई।

हरचंदपुर थानेदार राजकुमार सिंह ने बताया कि सदर विधायक अदिति सिंह की तहरीर पर एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, उनके भाई जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह, गणेश सिंह के अलावा अभिषेक सिंह और 10-12 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह का कहना है कि सदर विधायक की तहरीर पर हरचंदपुर थाने में केस दर्ज करा दिया गया है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई होगी।

सदर विधायक अदिति सिंह पर 14 मई वाले दिन हमला हुआ था या फिर वह घटना एक हादसा थी, इसकी पड़ताल फोरेंसिक टीम कर रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई बिंदुओं पर जांच की थी। फिंगर प्रिंट लिए थे।

विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ में जांच चल रही है। हालांकि इसकी जांच रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। एसपी का कहना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट जल्द आने की बात कही गई है।

14 मई को सदर विधायक अदिति सिंह एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया था। इस पर एमएलसी ने बकायदा प्रेस कान्फ्रेंस करके कहा था कि अदिति सिंह उनकी बेटी की तरह है। हमने उन पर कोई हमला नहीं कराया है।


वह सड़क हादसे का शिकार हुई थी। सदर विधायक अदिति सिंह की तरफ से करीब 14 दिन बाद हरचंदपुर थाने में एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह आदि के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। चर्चा है कि आखिर 14 दिन बाद क्यों प्रकरण का केस दर्ज कराया गया है।

हालांकि दर्ज कराई गई एफआईआर में विधायक ने कहा है कि घटना के बाद एक-दो दिन बाद वह अपने लखनऊ स्थित आवास पर थी, जिसके कारण तहरीर देने में विलंब हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed