फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बछरावां क्षेत्र के सुदौली स्थित प्रसिद्ध भवरेश्वर मंदिर के बाहर वारदात

बछरावां क्षेत्र के सुदौली स्थित प्रसिद्ध भवरेश्वर मंदिर के बाहर वारदात

Tue, 20 Nov 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
बछरावां क्षेत्र के सुदौली स्थित प्रसिद्ध भवरेश्वर मंदिर के बाहर वारदात
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के सुदौली गांव स्थित प्रसिद्ध भवरेश्वर मंदिर के बाहर मंगलवार को दर्शन करके घर जा रहे प्रधान पति की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने प्रधान पति पर असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग की। एक गोली सिर, दो गोली सीने और एक गोली उनकी कमर में लगी।
विज्ञापन


वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव के बाजार बंद हो गए। सूचना पर डीएम व एसपी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। चुनावी रंजिश और वर्चस्व को लेकर ग्राम प्रधान पति की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। इस मामले में जिला सहकारी बैंक के पूर्व डायरेक्टर समेत सात हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन


रायबरेली-लखनऊ जिले की सीमा पर स्थित सुदौली गांव की ग्राम प्रधान मंजू देवी के पति बृजेश सिंह उर्फ रिंकू सिंह (45) पुत्र हरीश सिंह उर्फ धूप्पा सिंह घर से लगभग दो किमी. दूर प्रसिद्ध भवरेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब 7.30 बजे वह दर्शन करके मंदिर से जैसे ही बाहर आकर अपनी कार के पास पहुंचे, तभी वहां पर घात लगाए हमलावरों ने उन पर असलहों से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। रिंकू सिंह गोली लगने से वहीं जमीन पर लहूलुहान होकर गिर गए। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने रिंकू के एक गोली सिर, दो गोली सीने और एक कमर में मारी। दिनदहाड़े मंदिर परिसर में हुई वारदात से भगदड़ मच गई। इसी बीच हमलावर मौके से फरार हो गए।

आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पाकर रिंकू के परिवारीजन पहुंचे और उन्हें तत्काल लखनऊ ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वारदात की खबर मिलते ही रिंकू सिंह के परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। दुकानें बंद हो र्गइं।

वारदात की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी संजय खत्री तथा एसपी सुजाता सिंह समेत कई अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच कर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसपी का कहना है कि प्रधान पति की गोली मारकर हत्या की गई है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। केस दर्ज कर लिया गया है।


पिता की तहरीर पर आरोपियों पर केस
रिंकू सिंह की हत्या की वजह प्रधानी चुनाव की रंजिश और वर्चस्व बताई जा रही है। रिंकू के पिता हरीश सिंह ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि चुनावी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोग उससे रंजिश मानते थे। जब उनका बेटा मंदिर में दर्शन करने गया था तो वहां पर गांव के ही जिला सहकारी बैंक के पूर्व डायरेक्टर धर्मेंद्र मिश्रा उर्फ पप्पू, मनोज त्रिवेदी, अमरेंद्र दीक्षित, मोहम्मद अजीम तथा पप्पू भाईजान सहित दो अज्ञात लोगों ने असलहों से गोलियां चला कर उसकी हत्या कर दी। हरीश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष रावेंद्र सिंह का कहना है कि नामजद आरोपियों के घरों पर दबिश दी गई है। उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed