फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पैसों के लेनदेन में फायर झोंका, तमंचे की बट से पीटा

पैसों के लेनदेन में फायर झोंका, तमंचे की बट से पीटा

Fri, 22 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
पैसों के लेनदेन में फायर झोंका, तमंचे की बट से पीटा
पैसों के लेनदेन में फायर झोंका, तमंचे की बट से पीटा
विज्ञापन

सलोन (रायबरेली)। पैसे के लेनदेन को लेकर नशे में धुत दबंगों ने युवक पर फायर झोंक दिया, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। इस पर आरोपियों ने तमंचे के बट से पीटकर उसे घायल कर दिया। उमरन बाजार में फायरिंग से हड़कंप मच गया। युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

सलोन कोतवाली क्षेत्र के उमरन निवासी अतुल कुमार पुत्र धनीलाल की उमरन चौराहे पर अतुल इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान है। कुछ दिन पूर्व उसी कस्बे के अभय व उसके चाचा रामकृष्ण ने इलेक्ट्रानिक की दुकान से बिजली का सामान खरीदा था। खरीदारी में अभय का कुछ पैसा अधिक होने पर अतुल ने आरोपी के चाचा रामकृष्ण को दे दिया। गुरुवार देर शाम शराब के नशे में धुत अभय अपने साथियों के साथ अतुल की दुकान पर पहुंचा और बकाया रकम की मांग करने लगा। उसने अभय को बताया कि बकाया रकम उसके चाचा को दे दी है। आरोप है कि इस पर अभय ने अभद्रता कर कट्टे से फायर झोंक दिया। किसी तरह जान बचाकर भाग रहे अतुल को आरोपियों ने घेर कर उसके सिर पर कट्टे की बट से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी युवक मौके पाकर भाग निकले। परिवारीजनों ने घायल अवस्था में युवक को पीएचसी सलोन में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल जीडी शुक्ला ने बताया कि पीड़ित युवक की तहरीर पर आरोपी अभय, पप्पू, रामकृष्ण के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed