फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   नसीराबाद थाना क्षेत्र में हुए डबल ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

नसीराबाद थाना क्षेत्र में हुए डबल ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

Fri, 27 Oct 2017 12:35 AM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
नसीराबाद थाना क्षेत्र में हुए डबल ब्लाइंड मर्डर का खुलासा
संपत्ति के लिए बड़े बेटे ने ही पिता व छोटे भाई को उतारा था मौत के घाट
विज्ञापन

रायबरेली। नसीराबाद थाना क्षेत्र में हुए ब्लाइंड डबल मर्डर का बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासे का दावा किया है। एसपी का कहना है कि जायदाद के लालच में बडे़ बेटे ने ही पिता और छोटे भाई को मौत के घाट उतारा था। गड़ासा से पिता का गला काटा था और छोटे भाई को गला दबाकर मारा था। पुलिस की मानें तो हत्याकांड को अंजाम देने के लिए आरोपी सूफियान ने दिवाली से पहले ही योजना बनाना शुरू कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त गड़ासा, खून से सने कपडे़ भी बरामद किए हैं।
पुलिस कार्यालय स्थित किरणहाल में गुरुवार को एसपी शिवहरि मीणा ने बताया कि सोमवार की रात डेहवा लखापुर गांव में इलियास और उसके आठ वर्षीय बेटे इकबाल की हत्या कर दी गई थी। वारदात के खुलासे के लिए एसओ बृजमोहन सिंह की अगुवाई में टीम गठित की गई थी। 48 घंटे के अंदर ही वारदात में शामिल आरोपी सूफियान निवासी डिहवा मजरे लखापुर थाना नसीराबाद को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सूफियान मृतक इलियास की पहली पत्नी साबिदा का बेटा है। वहीं मृतक आठ वर्षीय इकबाल तीसरी पत्नी मेहरुननिशा का बेटा था। मृतक इलियास के नाम तीन बीघा जमीन थी। जायदाद के लालच में सूफियान ने डबल मर्डर की योजना बनाई। एसपी के मुताबिक वारदात वाले दिन इलियास दाल बना रहा था। पहले से ही सूफियान घर पहुंच गया था। जैसे ही इलियास ने चूल्हा फूंकने के लिए सिर झुकाया, गड़ासा से वार कर दिया। इलियास बाहर भागा तो दूसरी बार गड़ासा से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इकबाल दादी के पास भागा तो उसको गला दबाकर मार दिया और शव को घर के पीछे फेंक दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी ने एक लोहार से गड़ासा खरीदा था और उसमें धार लगवाई थी। मर्डर के बाद अपनी बुआ के घर चला गया।
विज्ञापन


अपने ही बुने जाल में फंस गया सूफियान
पिता और छोटे भाई की हत्या करके सूफियान ने बचने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने ही बने जाल में फंस गया। एसपी के मुताबिक डबल मर्डर की वारदात के बाद सूफियान सबसे पहले मौके पर पहुंचा था। उसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। इस पर पुलिस ने तहकीकात करना शुरू किया तो सूफियान का असली चेहरा सामने आ गया। उसके जूते के निशान भी घटनास्थल से मिले। उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed