फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   मामा के घर जा रही किशोरी को अगवा करके रेप

मामा के घर जा रही किशोरी को अगवा करके रेप

Wed, 19 Jul 2017 01:02 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
मामा के घर जा रही किशोरी को अगवा करके रेप
किशोरी को अगवा करके रेप
विज्ञापन

डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम मामा के घर जा रही किशोरी को अगवा करके उसके साथ रेप किया गया। मैजिक चालक ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया, जबकि सहयोगी भी वारदात में शामिल रहा। घटना की जानकारी पर आक्रोशित ग्रामीणों ने परशदेपुर चौकी के पास खड़ी मैजिक को न सिर्फ आग के हवाले करके फूंक दिया, बल्कि चालक उसके सहयोगी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सूचना पर एसपी शिव हरी मीणा और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। चालक व उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। दोनों आरोपी अमेठी जिले के जायस क्षेत्र के रहने वाले हैं।

जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी शाम को मैजिक पर सवार होकर अपने मामा के गांव डीह थाना क्षेत्र आ रही थी। परशदेपुर कस्बे में चालक ने अन्य सवारियां तो उतार दी। इसके बाद उस पर सवार किशोरी को एकांत स्थान पर ले गए और उसके साथ चालक ने रेप किया। किशोरी ने घटना को ग्रामीणों ने दे दी। इससे ग्रामीण भड़क गए। सभी ने चालक व उसके सहयोगी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। इससे पहले कि पुलिस मौके पर पहुंचती, उसको पीटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने पिटाई करने के साथ ही परशदेपुर चौकी के पास खड़ी कराई मैजिक को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते मैजिक धूृ-धू करके जलने लगी। पुलिस जब तक आग को बुझाती, तब तक मैजिक पूरी तरह से जल चुकी थी। वारदात की जानकारी पर एसपी शिव हरी मीणा व कई थानों की फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई। घटना की बाबत जानकारी ली और पीड़िता से पूछताछ की। एसपी का कहना है कि पीड़िता की ओर से रेप किए जाने का आरोप लगाया है। घटना से गुस्साए लोगों ने मैजिक को फूंक दिया है। पुलिस ने मैजिक चालक नाजिर और उसके सहयोगी गुड्डू निवासी मसूदगढ़ा कोतवाली जायस जिला अमेठी को पकड़ा गया है।आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थिति नियंत्रण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed