फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   कुमार गैस एजेंसी के गोदाम में घटतौली

कुमार गैस एजेंसी के गोदाम में घटतौली

Thu, 15 Nov 2018 12:34 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
कुमार गैस एजेंसी के गोदाम में घटतौली
रायबरेली। शहर के गोराबाजार स्थित कुमार गैस एजेंसी के गोदाम में आपूर्ति विभाग व बांट-माप विभाग की टीम ने छापा मारकर घरेलू गैस सिलेंडरों में घटतौली पकड़ी।
विज्ञापन



सिलेंडरों को कब्जे में लेकर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई के लिए इंडेन कंपनी को पत्र भेजा गया है।


गोराबाजार स्थित कुमार गैस एजेंसी के खिलाफ लोगों ने शिकायत की कि घरेलू गैस सिलेंडरों में घटतौली की जा रही है। शिकायत पर क्षेत्रीय अधिकारी सुरेश कुमार सरोज और बांट-माप निरीक्षक सुधीर कुमार की टीम ने कुचरिया के निकट स्थित एजेंसी के गोदाम पर छापा मारा।
विज्ञापन



एक-एक कर 10 सिलेंडरों का वजन किया गया तो उसमें गैस मानक से कम मिली। कांटा-बांट का नवीनीकरण भी नहीं कराया गया था।


स्टॉक में 602 भरे सिलेंडर व 602 खाली सिलेंडर प्रदर्शित किए गए थे, लेकिन हकीकत में 375 भरे व 212 सिलेंडर वितरित बताए गए। 15 सिलेंडर कम पाए गए।


19 किलोग्राम के 186 भरे सिलेंडरों में गोदाम में 31 सिलेंडर ही भरे मिले। 155 सिलेंडर कम मिले। पांच किलोग्राम सिलेंडरों में स्टाक में 25 घरेलू व 30 कामर्शियल सिलेंडर मिले, लेकिन गोदाम का स्टाक चेक किया गया तो 29 घरेलू भरे और 60 कामर्शियल सिलेंडर भरे पाए गए। सिलेंडरों की संख्या में गड़बड़झाला मिलने पर इंडेन कंपनी को एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिकायत मिलने के बाद कुमार गैस एजेंसी के कुचरिया के निकट स्थित गोदाम में टीम भेजकर छापा मारा गया। घटतौली मिलने पर 20 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। साथ ही गोदाम में सिलेंडरों में अंतर मिलने पर इंडेन कंपनी को एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है।
केएन सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed