फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   गंग नहर पर बना पुल जर्जर

गंग नहर पर बना पुल जर्जर

Thu, 30 Aug 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
गंग नहर पर बना पुल जर्जर
जगतपुर (रायबरेली)। लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे से निकले रामगढ़ टिकरिया संपर्क मार्ग गंग नहर पर बना पुल जर्जर हो गया है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन



बीच में पुल धंस गया है। एक तरफ की रेलिंग पूरी टूट गई, जबकि दूसरी तरफ की भी जर्जर है। ग्रामीणों ने धंसे पुल में ईंट के टुकड़े डालकर किसी तरह आते-जाते हैं।


इस पुल से करीब आठ हजार से ज्यादा ग्रामीण आते-जाते हैं। इसकी शिकायत सिंचाई विभाग के अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक पुल की मरम्मत नहीं कराई गई है।


लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे से जिंगना के पास से निकले इस मार्ग से करीब 10 गांवों के लोग आते-जाते हैं। रामगढ़ टिकरिया गांव के निकट गंग नहर पर पुल बना है, जो बीते कई सालों से जर्जर है।
विज्ञापन



बीच में पुल क्षतिग्रस्त होकर धंस गया है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने धंसे पुल में ईंट के टुकड़े और मिट्टी डालकर किसी तरह आते-जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों का कहना है कि हरिहर सिंह, अजय पाल सिंह, सोनू सिंह, जयकरण सिंह, राहुल सिंह, धर्मराज सिंह, जगत बहादुर सिंह, नंदलाल यादव, देशराज यादव, देवनारायण ने बताया कि कई बार पुल की मरम्मत कराए जाने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।



शायद सिंचाई विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार है। इस बावत सिंचाई विभाग खंड दक्षिणी के अधिशासी अभियंता सिद्धार्थ कुमार सिंह ने बताया कि पुल टूटने की जानकारी नहीं है। जांच कराकर पुल की मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed