{"_id":"5b1acc5f4f1c1b614d8b56b2","slug":"141528482911-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश बनी काल, बिजली गिरने से","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारिश बनी काल, बिजली गिरने से
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश संग बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, सात झुलसे
रायबरेली। जिले में शुक्रवार को तेज हवा और बारिश काल बनकर आई। अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे झुलस गए।
हरचंदपुर, महराजगंज, मोहनगंज और भदोखर थाना क्षेत्र में हुई घटनाओं से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हरचंदपुर प्रतिनिधि के मुताबिक गुनावर कमंगरपुर गांव निवासी गयादीन के घर के उसकी बेटी काजल (14) आम बीनने गई थी। इसी दौरान बारिश होने लगी।
पेड़ के नीचे खड़ी काजल पर अचानक बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
एसडीएम सदर गौरव शुक्ला ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दी जाएगी।
महाराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक ठाकुुरपुर मजरे टीसाखानापुर गांव की रहने वाली सुमन (35) पत्नी रामराज बेड़न से पानी निकालने गई थी।
इसी दौरान बिजली गिर पड़ी, जिससे सुमन की मौत हो गई। वहीं तिलोई प्रतिनिधि के मुताबिक अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के नाटो डेरा मजरे बिराज गांव निवासी मो. अनीश (15) पुत्र मो. इस्लाम सुबह घर के आंगन में खड़ा था।
इसी दौरान गिरी बिजली से वह बेहोश हो गया। उसे सीएचसी तिलोई पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
राही प्रतिनिधि के मुताबिक भदोखर थाना क्षेत्र के हंसा का पुरवा गांव निवासी शिवा (12), कल्लू (8), रवि (8), साहिल (7), महताब (10), आसिफ (10), अरशद (9) सुबह गांव स्थित पेड़ के नीचे जामुन खा रहे थे।
इसी दौरान बिजली गिर गई। बिजली गिरने से सभी बेहोश हो गए। तत्काल सभी को सीएचसी बेलाभेला पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि बच्चों को होश आ गया है, लेकिन वे झुलस गए हैं। एसडीएम सदर गौरव शुक्ला ने बताया कि पीड़ित परिवार को मदद दिलाई जाएगी।