{"_id":"5b0311554f1c1b165e8b6390","slug":"141526927701-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन को लेकर हुई मारपीट में पांच घायल, सभी गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन को लेकर हुई मारपीट में पांच घायल, सभी गंभीर
Updated Tue, 22 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाकू-कुल्हाड़ी से हमले में पांच घायल
रायबरेली। लालगंज क्षेत्र के पर्वतखेड़ा गांव में भूमि विवाद को लेकर सोमवार को एक पक्ष के लोगों ने चाकू-कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे से लैस होकर दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। इससे पांच लोग घायल हो गए।
सभी घायलों को सीएचसी से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एक पक्ष ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
सरेनी थाना क्षेत्र के पर्वतखेड़ा गांव में रहने वाली पिंकी ने बताया कि, जमीन को लेकर गांव के गनेश, शैलेश, अवधेश, सोनी, सतीश आदि से उनके परिवार का विवाद हुआ था। जिसको लेकर सोमवार सुबह सरेनी थाने में सुलह भी हो गई थी।
मगर गांव पहुंचते ही आरोपियों ने फिर विवाद शुरू कर दिया। मना करने पर आरोपियों ने पिंकी के साथ ही संकटा प्रसाद, राजेश, चुन्नी देवी व परमेश पर कुल्हाड़ी, चाकू व लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। इससे सभी को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सरेनी थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि, मामला संज्ञान में आया है। एक पक्ष थाने आया था, जिसकी डाक्टरी करा दी गई है।
दूसरा पक्ष एंबुलेंस से लालगंज पहुंच गया था। दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद है। जमीन का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है।