{"_id":"5988ab584f1c1b6d2d8b46a0","slug":"141502128984-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे ने चाचा और चचेरी बहन को चाकू के वार से लहूलुहान किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भतीजे ने चाचा और चचेरी बहन को चाकू के वार से लहूलुहान किया
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाचा और बहन को चाकू मार किया लहूलुहान
रायबरेली। मां को गाली देने का विरोध करने पर हमलावर हुए भतीजे और उसके पिता ने चाचा और चचेरी बहन को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर दोनों को पुलिस अस्पताल लाई जहां इलाज के बाद हमलावरों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया।
सोमवार को रक्षाबंधन के दिन पूरे कालिकाबख्श मजरे ऐहार निवासी बिंदादीन पासी ने शराब के नशे में अपनी मां दुलारा को गालियां देने लगा। उसका बेटा अजय भी पिता के साथ शामिल हो गया। भाई जागेलाल ने विरोध किया तो बाप-बेटे दोनों झगड़े पर आमादा हो गए। इस पर अजय ने चाचा जागेलाल व उसकी बेटी मालती पर चाकू से हमला कर दिया। जागेलाल व उसकी पुत्री मालती लहूलुहान हो गए। किसी तरह बीच बराव कर लोगों ने मामला शांत कराया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों घायलों को अस्पताल ले आई। हमलावर पिता-पुत्र भाग गए। इलाज के बाद जागेलाल ने भाई बिंदादीन व भतीजे अजय के खिलाफ चाकू से हमला करने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक रावेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।