{"_id":"5963c86c4f1c1bf15a8b4630","slug":"141499711596-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा व्यवसायी के साथ हुई लूट का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफा व्यवसायी के साथ हुई लूट का मामला
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफ के साथ हुई लूट में चार बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज
सलोन (रायबरेली)। सराफा व्यवसायी के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस बदमाशों की धरपकड़ के लिए पड़ताल कर रही है। नवागत एसपी शिव हरी मीना ने जल्द वारदात का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
सलोन कस्बे के करीमगंज मोहल्ला निवासी ओंकार नाथ रस्तोगी की ऊंचाहार तिराहा स्थित गोपाल मार्केट में सराफा की दुकान है। रविवार को देर शाम ओंकारनाथ अपनी दुकान बंद करके स्कूटर से अपने घर पहुंचे ही थे, तभी पीछे से पहुंचे दो सवार बाइक चार बदमाशों ने कट्टे की बट से हमला कर दिया था। हमले में ओंकारनाथ रस्तोगी घायल हो गए थे। इसके बाद बदमाश बैग में रखी डेढ़ लाख रुपये की नकदी और जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। घायल सराफा व्यवसायी को सीएचसी पहुंचाया गया था। नवागत पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया था और पुलिस को जल्द बदमाशों को पकड़ने के निर्देश दिए थे। कोतवाली प्रभारी जीडी शुक्ला ने बताया कि पीड़ित ओंकार नाथ रस्तोगी की तहरीर पर चार अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर रही है। बहुत जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।