फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   दिल्ली क्राइम ब्रांच का डिप्टी एसपी बनकर रौब गांठने वाला गिरफ्तार

दिल्ली क्राइम ब्रांच का डिप्टी एसपी बनकर रौब गांठने वाला गिरफ्तार

Tue, 21 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली क्राइम ब्रांच का डिप्टी एसपी बनकर रौब गांठने वाला गिरफ्तार
दिल्ली क्राइम ब्रांच का डिप्टी एसपी बनकर रौब गांठने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

रायबरेली। दिल्ली क्राइम ब्रांच का डिप्टी एसपी बनकर आम जनता व पुलिस कर्मियों से रौब गांठने वाले एक युवक को सोमवार को दबोच लिया गया। हाईवे पर चेकिंग के दौरान ट्रैफिक इंचार्ज हरिशरन सिंह ने उसकी चेकिंग की तो उसके फर्जी अफसर बनने का खुलासा हुआ। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसके पास से एक कार, मोबाइल, मोहरें समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी सुल्तानपुर जिले का रहने वाला है।
लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर सिविल लाइंस चौराहा के पास ट्रैफिक इंचार्ज हरिशरन सिंह वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान लखनऊ से कार पर सवार एक युवक इलाहाबाद की तरफ जा रहा था। ट्रैफिक इंचार्ज ने युवक को रोका तो उसने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का डिप्टी एसपी बताया। यही नहीं फर्जी पहचान पत्र भी दिखाया। इस पर ट्रैफिक इंचार्ज को कुछ शक हुआ तो उन्होंने कड़ाई से पूछताछ करना शुरू कर दिया। इसकी सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दे दी गई। वरिष्ठ उप निरीक्षक राकेश सिंह टीम के साथ पहुंचे और उसे हिरासत में लेकर कोतवाली ले आए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा के मुताबिक पकड़े गए आरोपी का नाम राजा पांडेय उर्फ आशुतोष पांडेय उर्फ मुन्ना पांडेय है, जो बेनीपुर थाना लंभुआ जिला सुल्तानपुर का रहने वाला है। एसपी ने बताया कि इसके पास से बरामद की गई कार का नंबर डीएल 8 सीएम 0691 है। यह कार किसकी है, इसका पता नहीं चल सका है। इसके अलावा दो फर्जी मोहरें, एक कूटरचित पहचान पत्र, भारत सरकार क्राइम ब्रांच का स्टीकर, चार मोबाइल भी बरामद हुए है। उन्होंने बताया कि केस दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कागज दिखाने पर बोला, गुम हो गए
ट्रैफिक इंचार्ज ने बताया कि चेकिंग के दौरान आरोपी से जब गाड़ी के कागज दिखाने की बात कही गई तो उसने जवाब दिया कि गुम हो गए हैं। साथ ही उसने फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली और मध्य प्रदेश के सेमरौता थाने के मोहर लगी दो प्रार्थनापत्र मिले, जिसमें गाडी़ के कागजात गायब होने की बात लिखी थी। जांच में पता चला कि उसने स्वयं पत्र लिखकर फर्जी थाने की मोहर लगा रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed