फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सलोन क्षेत्र में महिला की हत्या, बेटी को घायल करने का मामला

सलोन क्षेत्र में महिला की हत्या, बेटी को घायल करने का मामला

Wed, 25 Oct 2017 12:46 AM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
सलोन क्षेत्र में महिला की हत्या, बेटी को घायल करने का मामला
शव रखकर हाईवे किया जाम, पुलिस से नोकझोंक
विज्ञापन

रायबरेली। सलोन कोतवाली क्षेत्र में महिला की हत्या की वारदात से मंगलवार को ग्रामीणों और परिवारीजनों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी ने रायबरेली-प्रतापगढ़ राजमार्ग पर महिला का शव रखकर जाम लगा दिया। सभी कोतवाल को हटाने और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस कर्मियों, अफसरों से उनकी तकरार भी हुई। सूचना पर पहुंचे एएसपी शशिशेखर सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर सभी को शांत कराया। इस पर दो घंटे बाद जाम खुल सका। ग्राम प्रधान के दो बेटों समेत चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
गौरतलब है कि सलोन कोतवाली क्षेत्र के औना सदरा गांव की रहने वाली सरजू पत्नी स्व. बुधराम की सोमवार को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। विरोध करने पर उसकी बेटी रेनू को घायल कर दिया गया था। रुपये के लेनदेन में वारदात को अंजाम दिया गया था। वारदात से आक्रोशित परिवारीजन व ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह सलोन देहात ग्रामसभा की प्रधान के घर के सामने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ओर एएसपी शशिशेखर सिंह के साथ तकरार भी हुई। ग्रामीणों ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। परिवारीजनों का कहना था कि ग्राम प्रधान के बेटों ने साथियों के साथ मिलकर सरजूदेई की हत्या की है। पुलिस उन्हें बचाने का प्रयास कर रही थी। सभी कोतवाल को हटाने औैर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। एएसपी ने सभी को कार्रवाई का आश्वासन दे जाम खुलवाया। सलोन कोतवाल जीडी शुक्ला ने बताया कि मृतका सरजूदेवी के पुत्र कपूर की तहरीर पर सलोन देहात की ग्राम प्रधान गेंदादेवी के बेटे परमेश पटेल, दिनेश पटेल और मल्हु व ओम प्रकाश के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला की हत्या के बाद एहतियातन के तौर पर घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही लोगों पर नजर रखी जा रही है, ताकि फिर विवाद न होने पाए। इस दौरान उप जिलाधिकारी सलोन श्रीरामसचान और तहसीलदार राजेश चौरसिया, सीओ डलमऊ संदीप वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


आरोपी की पत्नी है जिला पंचायत सदस्य
महिला की हत्या में नामजद किए गए आरोपी परमेश पटेल की पत्नी सुनीता देवी जिला पंचायत सदस्य भी है। वैसे तो आरोपी परमेश पटेल सलोन देहात ग्रामसभा का रहने वाला है। पर ये सभी परिवार के लोग कटका गांव स्थित रायबरेली-प्रतापगढ़ राजमार्ग पर घर बनाकर रहते हैं। इसी कटका गांव के पास जाम लगाया गया था। ग्रामीणों का गुस्सा देख आरोपी व उसके परिवारीजन मौके से गायब थे। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed