फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सड़क की गुणवता पर भड़कीं डीएम, सैंपल भराया, भुगतान रोका

सड़क की गुणवता पर भड़कीं डीएम, सैंपल भराया, भुगतान रोका

Sat, 02 Mar 2019 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
सड़क की गुणवता पर भड़कीं डीएम, सैंपल भराया, भुगतान रोका
रायबरेली। डिग्री कॉलेज चौराहे से नेहरू नगर क्रॉसिंग तक सड़क का निर्माण देखकर शुक्रवार को डीएम नेहा शर्मा का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन



नाली निर्माण में लगी ईंटों के मानक की जांच के लिए सैंपल भरवाने के साथ ही भुगतान रोक दिया। साइकिल ट्रैक व इंटरलॉकिंग का काम मानक के अनुरूप न मिलने पर ठेकेदार व अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल सड़क पर पड़े मलबे को हटवाने के आदेश दिए। डीएम के निरीक्षण से हड़कंप मच गया। आरडीए करीब सवा करोड़ की लागत से इस सड़क का निर्माण करवा रहा है।


आरडीए से ठेकेदार को भुगतान करने के लिए पत्रावली पहुंचने पर शुक्रवार को डीएम नेहा शर्मा डिग्री कॉलेज चौराहा से नेहरू नगर क्रासिंग तक की सड़क की गुणवत्ता की जांच करने के लिए पहुंच गईं।
विज्ञापन



सड़क की हालत देखकर वह नाराज हो गईं। इंटरलॉकिंग का काम मानक के अनुरूप नहीं मिला। साइकिल ट्रैक व सड़क पर मलबा पड़ा होने पर सचिव को फटकारते हुए इसे तत्काल हटवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने नाली निर्माण में लगाई जा रहीं ईंटों को उखड़वाकर चेक किया और सैंपल भरवाकर जांच के लिए भेजा। सड़क की चौड़ाई की भी नाप कराई। सड़क ऊंची-नीची होने पर भी बिफरीं।


डीएम को एक्शन में देख अधिकारी भी सकते में थे। डीएम ने पूरी सड़क का निरीक्षण करने के दौरान ठेकेदार व अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने भुगतान में कटौती के आदेश भी दिए। इस मौके पर आरडीए के सचिव एके राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



सड़क की जांच की गई है। ईंटों के सैंपल भरवाए हैं। सड़क का काम ठीक मिला, लेकिन इंटरलॉकिंग का काम खराब है। मलबा सड़क पर फेंका गया है, जिसे तत्काल हटवाने के आदेश दिए गए हैं। जितना काम कराया गया है। कटौती करके उतना ही भुगतान किया जाएगा। मानकों के विपरीत काम पर संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी।
नेहा शर्मा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed