फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   छात्रा को अगवाकर सामूहिक दुष्कर्म, दो पर केस

छात्रा को अगवाकर सामूहिक दुष्कर्म, दो पर केस

Thu, 11 Apr 2019 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
छात्रा को अगवाकर सामूहिक दुष्कर्म, दो पर केस
सलोन। कस्बे में कोचिंग पढ़ने आई नाबालिग छात्रा को अगवा करने के बाद दो युवकों ने बेवली गांव में सुनसान जंगल में सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन



घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को पक्षी विहार गेट पर छोड़कर भाग गए। घटना की सूचना पर पीड़िता के परिवारीजन ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया है।


सलोन के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी सलोन कस्बा स्थित कंप्यूटर सेंटर पर मंगलवार सुबह कोचिंग पढ़ने आई थी। पीड़िता के मुताबिक तहसील चौराहे पर आनंद शर्मा निवासी कस्बा सलोन व साहिल पुत्र शौकत निवासी बेवली उसे अगवा कर लिया।
विज्ञापन



पेड़ के नीचे ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। सलोन कोतवाल रामाशीष उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed