{"_id":"5be87d66bdec22696d781f89","slug":"101541963110-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्ला व्यवसायी से 4.50 लाख रुपये की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गल्ला व्यवसायी से 4.50 लाख रुपये की लूट
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में एक गल्ला व्यवसायी से 4.50 लाख रुपये लूट लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
पीड़ित ने रविवार को कोतवाली में प्रकरण की तहरीर देकर मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की। कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा का कहना है कि पुरानी रंजिश में लूट का आरोप लगाया गया है। दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की जा रही है। मामले में उचित कार्रवाई होगी।
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घुरवारा निवासी राहुल अग्रहरि गल्ला व्यवसायी है। उसकी कठगर बाजार में दुकान है। राहुल अग्रहरि ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठा था।
इसी बीच गांव का एक युवक बोलेरो से उतर कर उसकी दुकान पर आ गया और कट्टे के बल पर उसे 4 लाख 50 हजार रुपए छीन लिए। शोरगुल मचाया तो बदमाश भाग निकला। मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।