{"_id":"5b917689867a557ec524b6d6","slug":"101536259721-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरने से घायल महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवार गिरने से घायल महिला की मौत
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के सैम्बसी गांव में दीवार गिर जाने से महिला दबकर घायल हो गई। परिवारीजन उसे सीएचसी लाए, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिवारीजन जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सैम्बसी गांव निवासिनी बीना (60) पत्नी सुरेंद्र कुमार पांडेय घर के बाहर काम कर रही थी। तभी पड़ोस की एक जर्जर दीवार उनके ऊपर आ गिरी। जिससे वह मलबे के नीचे दब गई।
आननफानन मलबे को हटाया गया और उसे सीएचसी लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान अनूप शर्मा ने बताया कि शाम को अंत्येष्टि कर दी गई।