{"_id":"5b1d76eb4f1c1bf76e8b7667","slug":"101528657643-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पिकप से बरामद किया 30 क्विंटल अनाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पिकप से बरामद किया 30 क्विंटल अनाज
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिकअप से 30 क्विंटल अनाज बरामद
जगतपुर (रायबरेली)। पुलिस ने रविवार को एक पिकअप से 30 क्विंटल अनाज बरामद किया। मौके से चालक भाग गया, जबकि पुलिस ने अन्य एक युवक को हिरासत में ले लिया।
बरामद की गई बोरियों में उत्तर प्रदेश खाद्य तथा रसद विभाग लिखा हुआ। अनाज कहां से लाया गया था, इस बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।
पुलिस जानने का प्रयास कर रही है कि कहीं अनाज किसी कोटे की दुकान का तो नहीं है। अनाज बरामद होने से हड़कंप मच गया है।
एसओ आरके सिंह ने मुखबिर की सूचना पर नवाबगंज कस्बे में एक पिकअप को रोका गया, जिस पर उत्तर प्रदेश खाद्य तथा रसद विभाग की 45 बोरियों में अनाज भरा था।
पुलिस के रोकते ही पिकअप चालक भाग निकला। एसओ ने बताया कि पिकप पर 25 बोरियों में गेहूं एवं 20 बोरियों में चावल भरा था।
बोरियों में उत्तर प्रदेश सरकार खाद्य एवं रसद विभाग लिखा है। एसओ ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।