फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पावर कॉर्पोरेशन का छापा, 24 पर एफआईआर

पावर कॉर्पोरेशन का छापा, 24 पर एफआईआर

Thu, 26 Oct 2017 12:47 AM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन का छापा, 24 पर एफआईआर
पावर कॉर्पोरेशन का छापा, 27 पर केस
विज्ञापन

रायबरेली। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता रामऔतार के निर्देश पर बुधवार को अवर अभियंताओं ने छापेमारी की। इस दौरान 27 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए। इनके खिलाफ संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इन उपभोक्ताओं का कनेक्शन बकाये पर काटा गया था, लेकिन बिजली का बिल जमा किए बगैर चोरी से बिजली प्रयोग कर रहे थे।

छतोह के अवर अभियंता जीशान अंसारी ने श्रीराम पांडेय निवासी विशेशरपुर, बचऊ निवासी असगरन नसीराबाद, राधेलाल निवासी लखापुर, जुम्मन उदनपुर के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ऊंचाहार के अवर अभियंता लालमणि ने छोटेलाल, सुखई, श्रीराम, रामलखन, जगदेव, कंधई, देवकली, रोशन लाल, चौबेलाल के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


इसी तरह कठगर के अवर अभियंता राजीव ने कुसुमा देवी, राधा निवासी कोरौली दमा, बालाजी निवासी भगवानपुर, कृपाशंकर निवासी पूरे परमंदी, रामबहादुर निवासी पूरे परमाढ़ी, रामस्वरूप निवासी रंजीतपुर लोनारी के अलावा स्वयंवर, राजकुमार निवासी मनिहरगर्वी पोस्ट सुदामापुर, प्रेमा निवासी ककोरन के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह सलोन के अवर अभियंता अरविंद सिंह ने पूनम, श्रीपाल निवासी पैगंबरपुर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वहीं डीह थाना क्षेत्र में विद्युत बिल बकाये पर काटे गए कनेक्शन बिना बिल जमा कराए जोड़ने पर डीह विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता सौरभ यादव ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।


अवर अभियंता ने बताया कि सेनाचक मजरे खेतौधन निवासी छोटेलाल, अमरहिया मजरे डीह निवासी रामानंद, पूरे सभा मजरे जगदीशपुर गांव निवासी बलराम का बिजली बिल बकाया हेाने पर एक महीने पहले कनेक्शन काट दिया गया था। तीनों को बिना बकाया जमा किए बिजली चोरी करते पकड़ा गया। थानेदार शिवशंकर गुप्ता ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed