फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   10 thousand bags snatched in broad daylight and fled shoplifter

दिनदहाड़े 10 हजार व बैग छीन भागे उचक्के

Tue, 20 Oct 2015 11:33 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 Oct 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़ जिले के लालगंज अझारा निवासी अर्जुन जालंधर में एक कंपनी में काम करता है। मंगलवार को वह घर वापस जा रहा था।
विज्ञापन


ट्रेन से रायबरेली रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद बस पकड़ने के लिए रिक्शे से सिविल लाइंस जा रहा था। इसी बीच ओवर ब्रिज पर बाइक सवार दो उचक्के उसका बैग लेकर भाग निकले।

युवक ने एक राहगीर की बाइक से डिग्री कॉलेज चौराहा तक पीछा भी किया, लेकिन वो हाथ नहीं लगे। घटना को लेकर अफरातफरी रही, लेकिन कोई पुलिस वाला नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


अर्जुन के मुताबिक बैग में करीब 10 हजार रुपये और परिचय पत्र समेत अन्य जरूरी दस्तावेज थे। उधर, पुलिस लुटेरों की धरपकड़ के लिए प्रयास करने के बजाय पुराना राग अलाप रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज रमेश चंद्र पांडेय का कहना है कि घटना की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed