फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   1.5 lakh looted from businessman

तमंचे के बल पर किराना व्यापारी से लूटे 1.5 लाख

Wed, 01 Jun 2016 11:49 PM IST
Updated Wed, 01 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
1.5 lakh looted from businessman
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक किराना व्यापारी से तमंचे के बल पर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब व्यापारी खरीदारी करने रायबरेली जा रहा था।
विज्ञापन


दिनदहाड़े हुई वारदात से दहशत फैल गई। सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच का राग अलाप रही है। बेतौरा गांव निवासी विजय गुप्ता यहीं पर किराना की दुकान करता है। सुबह स्कूटी से रायबरेली खरीदारी करने जा रहा था।
विज्ञापन


रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग पर दाऊद नगर के पास दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। इससे पहले कि विजय कुछ समझ पाता, बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा तान दिया। इसके बाद डिग्गी तोड़कर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची। थानेदार एपी तिवारी का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट लिखकर बदमाशों को पकड़ा जाएगा। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को बैंक से रुपया निकालकर घर जा रहे एक किसान से बदमाशों ने न सिर्फ 25 हजार रुपये लूट लिए, बल्कि विरोध करने पर उसकी पीठ में चाकू घोंप दिया।

पुलिस के पहुंचने तक बदमाश भाग निकले। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ओथी गांव निवासी गोकरन (50) किसानी करता है। दोपहर में वह बैंकसे 25 हजार रुपया निकालकर साइकिल से घर जा रहा था।

गांव के निकट बाइक सवार दो युवकों ने उसे टक्कर मारकर गिरा दिया। जेब में रखे 25 रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर उसके पीठ में चाकू घोंप दिया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।


जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, तब तक बदमाश भाग निकले। खून से लथपथ गोकरन को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी नजीमुल हसन नकवी ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed