फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   crime

संदिग्ध हालात में दंपती की मौत, प्रॉपर्टी विवाद में हत्या करने का लगाया आरोप

Wed, 07 Jul 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
crime
रायबरेली। शहर क्षेत्र में बुधवार को संदिग्ध हालात में एक दंपती की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

महिला के भाई ने परिवार वालों पर प्रॉपर्टी विवाद में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस का दावा है कि पारिवारिक विवाद में पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाया है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी। सीओ सदर महिपाल पाठक, कोतवाल अतुल सिंह ने अस्पताल पहुंचकर प्रकरण की जांच की।
विज्ञापन

लखनऊ जिले के मोहनलालगंज निवासी शशी मिश्रा (34) की शादी करीब पांच साल पहले रायबरेली शहर के गंगादीन का हाता सुपर मार्केट निवासी अभिषेक मिश्रा (35) के साथ शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक की आयुर्वेदिक उत्पादों की दुकान थी। बुधवार दोपहर बाद दंपती की अचानक हालत बिगड़ गई। परिवारीजनों ने दोनों को आननफानन जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दंपती की मौत की खबर से हड़कंप मच गया। सूचना पर सदर कोतवाल अतुल सिंह ने पहुंचकर घटना की जांच की।
बहन की मौत की जानकारी पर भाई संतोष वाजपेयी जिला अस्पताल पहुंचे। भाई का आरोप है कि प्रॉपर्टी विवाद में परिवार के ही लोगों ने उसके जीजा-बहन को जहर देकर मार दिया है।
काफी समय से जीजा-बहन को परेशान किया जा रहा था। यह सब प्रॉपर्टी पर कब्जा करने के लिए किया जा रहा था। मामले में कार्रवाई की जाए। सदर कोतवाल ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चार साल के वासू का अब कौन बनेगा सहारा
दंपती अपने पीछे चार वर्षीय बेटे वासू को छोड़ गए हैं। उनकी मौत के बाद मासूम बेटे का सहारा कौन बनेगा, यही सोचकर हर कोई हैरान था। जीजा-बहन की मौत से भाई संतोष वाजपेयी समेत अन्य परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
घटना की जानकारी पर जिला अस्पताल में नाते-रिश्तेदारों का जमावड़ा लग गया। भाई का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाए। उधर, मिलनसार अभिषेक की मौत से हर कोई गमगीन है। कई व्यापारियों ने भी घटना पर नाराजगी जताई।

दंपती की मौत के मामले की पड़ताल कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया जहर खाकर जान देने की बात सामने आ रही है। फिलहाल परिवारीजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।
महिपाल पाठक, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed