फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   crime

फॉरेसिंक टीम ने प्रधान के हत्यारों तक पहुंचने के लिए साक्ष्य जुटाए

Sun, 16 May 2021 09:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
crime
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में प्रधान प्रत्याशी के हत्यारों तक पहुंचने के लिए रविवार को स्थानीय पुलिस के अलावा फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान आदमी का पुतला नहर पुलिया से नीचे गिराकर घटना की जांच की गई। साथ ही ग्रामीणों और परिवारीजनों से भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन

जेनापुर मजरे खीरों निवासी व खीरों ग्राम सभा के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान रामबरन पासी का शव बीती 18 अप्रैल की सुबह घर के पास स्थित नहर पुलिया के नीचे संदिग्ध स्थिति में पड़ा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। हत्या के पांच दिन बाद उसके पुत्र राजकिशोर ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपने पिता का अपहरण कर हत्या कर देने का मुकदमा दर्ज कराया था।
घटना के बाद वोटों की गिनती हुई तो उसमें मृतक रामबरन प्रधान पद का चुनाव जीत गए। हत्या का खुलासा न होने पर परिवारीजनों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए घटना का खुलासा किए जाने की मांग की थी।

इसके बाद रविवार को फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पहुंची। टीम व प्रभारी निरीक्षक खीरों बृजमोहन ने स्थानीय लोगों से पूछतांछ की। प्रभारी निरीक्षक खीरों बृजमोहन ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। थाना पुलिस भी जांच में जुटी है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed