{"_id":"6096cc538ebc3ec3697654f3","slug":"crime-raibaraily-news-lko577293963","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवती का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवती का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला, सनसनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के छतौना गांव में एक युवती का शव जंगल में पेड़ से लटकता मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
सरेनी थाना क्षेत्र के छतौना गांव के रहने वाले बिंदा चरण की पुत्री सोनी (18) शुक्रवार दोपहर को घर से चली गई। परिवारीजनों ने सोचा वह बहन के घर गई होगी।
वह अक्सर बहन के घर चली जाया करती थी। इससे परिवारीजनों ने खोज करना उचित नहीं समझा। शनिवार को जब चरवाहे मवेशी चराने जंगल की ओर गए तो पेड़ से उसका शव दुपट्टे के सहारे लटका देख प्रधान प्रतिनिधि मोइन खान को खबर दी।
विज्ञापन
सूचना पर कोतवाल अनिल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। कोतवाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तस्वीर साफ हो सकेगी।