{"_id":"605244d18ebc3ec39c36caa8","slug":"crime-raibaraily-news-lko570065552","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब के किनारे चल रही थी अवैध शस्त्र फैक्टरी, पुलिस ने मारा छापा, कई असलहे बरामद, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब के किनारे चल रही थी अवैध शस्त्र फैक्टरी, पुलिस ने मारा छापा, कई असलहे बरामद, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी के बारे में बताते एएसपी।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। नसीराबाद थाना क्षेत्र में तालाब के किनारे चल रही अवैध असलहा फैक्टरी पकड़ी गई। बुधवार को पुलिस ने छापा मार आरोपी को दबोच लिया। मौके से भारी मात्रा में अवैध असलहे और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए है।
पुलिस की मानें तो पकड़ा गया आरोपी रायबरेली के अलावा लखनऊ, अमेठी जिलों में अवैध असलहों की सप्लाई करता था। पुलिस यहां से असलहे खरीदने वालों के बारे में पता लगा रही है।
पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि नसीराबाद क्षेत्र के खुशियाल गांव के पास तालाब किनारे अवैध शस्त्र फैक्टरी चल रही थी। जानकारी होने पर थानेदार श्रीराम पांडेय ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा।
विज्ञापन
इस दौरान वहां पर अवैध असलहे बनाए जा रहे थे। एएसपी ने बताया कि खुशियाल गांव के रहने वाले ही हसन मियां को मौके से गिरफ्तार किया गया। यहां पर 315 बोर के चार, 12 बोर को दो तमंचे के अलावा तीन अर्द्ध्रनिर्मित नाल, एक सिलेंडर, धौंकनी, हथौड़ी आदि सामान बरामद हुआ है।
एएसपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अवैध असलहा बनाकर उन्हें पड़ोसी जनपदों में सप्लाई करता था। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ नसीराबाद थाने में 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
दो हजार में बेचता था अवैध असलहा
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी हसन मियां ने बताया कि अवैध असलहों को बनाकर 1500 से दो हजार रुपये तक में बेचता था। एएसपी ने बताया कि आरोपी हसन से पूछताछ की जा रही है। उसने अब तक किन-किन लोगों को असलहे बेचे हैं, उनके नाम व पते के बारे में पता लगाया जा रहा है।