{"_id":"601ae3e78ebc3ed285261e9b","slug":"cricket-raibaraily-news-lko5630103182","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज स्टाफ ने एनसीसी को 37 रनों से हराया, ट्रॉफी जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेज स्टाफ ने एनसीसी को 37 रनों से हराया, ट्रॉफी जीती
विज्ञापन
विजेता टीम के कप्तान अकबाल सिंह को ट्रॉफी प्रदान करते अतिथि।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। हरचंदपुर स्थित श्री महावीर सिंह स्मारक महाविद्यालय में तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। बुधवार को खेले गए फाइनल मैच में कॉलेज स्टाफ ने एनसीसी टीम को 37 रन से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की। समापन पर मुख्य अतिथि त्रिभुवन बहादुर सिंह ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
टूर्नामेंट के लिए कॉलेज की चार टीमें बनाईं गईं। इनमें कॉलेज स्टाफ, एनसीसी, डी-फार्म और डीएलएड की टीमें शामिल रहीं। इन सभी के बीच नौ लीग मैच खेले गए। अच्छा प्रदर्शन करने वाली दो टीमों कॉलेज स्टाफ और एनसीसी के बीच फाइनल मुकाबला कराया गया।
कॉलेज स्टाफ ने पहले बल्लेबाजी करते 86 का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में उतरी एनसीसी की टीम महज 49 रन पर ही ढेर हो गई। फाइनल मुकाबले में 51 रन की पारी खेलने वाले नीरज तिवारी को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
मैन ऑफ द सिरीज का खिताब भी नीरज तिवारी ने हासिल किया। सबसे अच्छी बल्लेबाजी करने वाले एनसीसी के शोएब को बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार मिला। कॉलेज के प्रबंधक अवधेश बहादुर सिंह और प्राचार्य अजय कुमार ने भी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।