फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

कोरोना से जंग लड़ रहीं 2728 आशा बहुओं को मिलेगा इंसेंटिव

Thu, 13 May 2021 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
CORONA
रायबरेली। कोरोना से जंग में शहर से गांव तक अहम भूमिका निभाने वाली आशा बहुओं को अलग से विशेष इंसेंटिव मिलेगा। शासन ने जिले की 2728 आशा बहुओं व आशा संगिनियों को भुगतान देने के लिए 79.96 लाख रुपये रिलीज किए हैं।
विज्ञापन

आशा बहुओं को प्रति माह एक हजार और आशा संगिनियों को प्रति माह पांच-पांच सौ रुपये मिलेंगे। पिछले अप्रैल माह से आगामी सितंबर महीने तक आशा बहुओं को परफार्मेंस बेस्ट इंसेंटिव मिलेगा।
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक घर-घर घूमकर आशा बहुएं कोरोना के लक्षण वाले मरीजों को चिन्हित कर रही हैं। पिछले सप्ताह भी अभियान चलाया गया था, जिसमें साढ़े पांच लाख घरों में आशा बहुओं ने पहुंचकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही पल्स की जांच की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में आशा कार्यकर्ताओं ने 5,74,092 घरों का सर्वे किया था। जिसमें कोविड के लक्षण वाले 651 मरीज मिले थे। इसके अलावा बुखार से पीड़ित 513, सर्दी जुकाम या खांसी से ग्रसित 191 लोग, बुखार के साथ दस्त से ग्रसित 14 लोग मिले। बुखार के साथ स्वाद व गंध का पता न चलने वाले तीन तथा सांस लेने में परेशानी के आठ मरीज मिले थे।

परफार्मेंस बेस्ट इंसेंटिव के लिए मिला बजट
आशा बहू संख्या मिला बजट
आशा बहू (ग्रामीण) 2525 77,25,000
आशा संगिनी 125 1,87,500
आशा बहू (शहरी) 25 84,000
कुल 2728 79,95,500
जिले में आशा बहू अच्छा काम कर रही हैं। घर-घर जाकर कोरोना के लक्षण वाले मरीजों को चिन्हित करने के साथ ही अन्य काम भी आशा बहुएं कर रही हैं। शासन से आशा बहुओं को अलग से एक-एक हजार रुपये प्रति माह इंसेंटिव देने के निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed