{"_id":"6095541b8ebc3eb2aa15e87b","slug":"corona-raibaraily-news-lko5771722166","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से तीन मरीजों की मौत, 331 मरीज हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से तीन मरीजों की मौत, 331 मरीज हुए स्वस्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। कोरोना संक्रमित होने के बाद शुक्रवार को दो महिलाओं समेत तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। हालांकि पहले से संक्रमित 331 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए।
जिले में शुक्रवार को 1719 लोगों की कोरोना की जांच की गई, जिसमें 134 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 2572 एक्टिव केस में 1988 मरीज होम आइसोलेट किया गया है। जिले में अब तक संक्रमित होने के बाद जान गंवाने वालों की संख्या 258 हो गई है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि रेलकोच कारखाने के एल-2 अस्पताल में जगतपुर क्षेत्र के छोटी करौती और बछरावां क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव की महिला संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा लालगंज क्षेत्र के नौबस्ता निवासी 50 वर्षीय अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जिले में 1719 लोगों की कोरोना की जांच की गई। इसमें 134 लोग संक्रमित पाए गए।
पूर्व में संक्रमित पाए गए 331 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जिले में 2572 एक्टिव केस में 1988 मरीजों को होम आइसोलेट कराया गया है। रेलकोच के एल-2 अस्पताल में 150 और एम्स के एल-3 अस्पताल में 28 मरीजों को भर्ती करके इलाज किया जा रहा है।
जिला अस्पताल में 235 लोगों ने लगवाया टीका
जिला अस्पताल में शुक्रवार को 235 लोगों ने पहुंचकर कोरोना का टीका लगवाया। एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि 130 पुरुष व 105 महिलाओं ने पहुंचकर टीका लगवाया है।
235 लोगों ने टीका लगवाया है। पहले से पंजीयन करवाकर 45 वर्ष से अधिक उम्र का व्यक्ति जिला अस्पताल के सीएचओ हाल में पहुंचकर टीका लगवा सकता है।