{"_id":"60942aad8ebc3eadd3369904","slug":"corona-raibaraily-news-lko5770796162","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पीएचसी में कोरोना वैक्सीन समाप्त, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन पीएचसी में कोरोना वैक्सीन समाप्त, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। क्षेत्र की तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में कोरोना की वैक्सीन समाप्त हो गई है। इससे लोगों को वैक्सीन नहीं लग पा रही है। लोग पीएचसी के चक्कर काट रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी कोविशील्ड की पहली डोज ले चुके लोगों को हो रही है।
वैक्सीन न होने से उन्हें दूसरी डोज नहीं मिल पा रही है। वैक्सीन कब आएगी, इसको लेकर लोग परेशान हैं। यह हाल तब है, जब कोरोना से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
पीएचसी में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अभियान चल रहा था, जिसमें लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जा रही थी। पिछले दो हफ्ते से वैक्सीन लग रही। क्षेत्र की पीएचसी बाबूगंज, किशुनदासपुर, कंदरांवा में स्टॉक नहीं हैं। इससे अभियान ठप हो गया है।
विज्ञापन
लोगों को वैक्सीन नहीं लग पा रही है, जिससे कोविशील्ड का पहला इंजेक्शन ले चुके लोगों को 28 से 45 दिन बीत रहे हैं, लेकिन दूसरी वैक्सीन नहीं लग पा रही है। इससे लोगों में नाराजगी है।
ऊंचाहार सीएचसी अधीक्षक डॉ. एमके शर्मा ने बताया कि कोविशील्ड का स्टॉक बाबूगंज, कंदरावां व किशुनदासपुर पीएचसी में समाप्त हो गया है। विभाग को सूचना दी गई है। को-वैक्सिन का वैक्सीनेशन सीएचसी ऊंचाहार के अलावा पीएचसी अरखा व एनटीपीसी अस्पताल में चल रहा है। सोमवार तक स्टॉक आने की उम्मीद है।