फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Copy in the examination, then will be the action

परीक्षा में मिली नकल, तो कार्रवाई के लिए रहें तैयार

Tue, 21 Mar 2017 12:16 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 21 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Copy in the examination, then will be the action
बोर्ड परीक्षा देते परीक्षार्थी। - फोटो : अमर उजाला
माध्यमिक शिक्षा प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने सोमवार को सुबह परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जेडी दीपचंद के साथ पहुंचे प्रमुख सचिव ने सीटिंग प्लान, परीक्षार्थी उपस्थिति रजिस्टर आदि का मिलान कराया। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त चेतावनी दी। कहा कि परीक्षा में यदि कहीं पर नकल मिलती है, तो कार्रवाई के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड हाईस्कूल की प्रथम पाली में गणित, प्रारंभिक गणित की परीक्षा हुई। माध्यमिक शिक्षा प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने बछरावां स्थित गांधी इंटर कॉलेज और जीजीआईसी का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव के पहुंचते ही परीक्षा केंद्रों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने परीक्षा कक्ष में जाकर सीटिंग प्लान देखा। इस दौरान बच्चों को दूर-दूर बैठाने को कहा। वहीं केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले सघन तलाशी लेने को कहा। ड्यूटी के दौरान कोई भी कक्ष निरीक्षक अथवा अन्य कर्मचारी के पास मोबाइल नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख सचिव के जाने के बाद शिक्षकों ने राहत की सांस ली। वहीं सचल दस्ते को विवेकानंद इंटर कॉलेज सूची में सीटिंग प्लान में खामियां मिली। डीआईओएस कार्यालय की ओर से बने सचल दस्ता में शामिल राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सीटिंग प्लान में खामियां रही। परीक्षार्थियों को गलत तरीके से बैठाया गया था। इसकी रिपोर्ट डीआईओएस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed