फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Construction of Ring Road Phase 2 will gain momentum with 50 crores

Raebareli News: 50 करोड़ से रफ्तार पकड़ेगा रिंग रोड फेज दो का निर्माण

Mon, 09 Jun 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 09 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Construction of Ring Road Phase 2 will gain momentum with 50 crores
रिंगरोड फेज दो में सैदनपुर गांव के पास होता ओवरब्रिज का निर्माण।
रायबरेली। शहर में ट्रैफिक जाम की परेशानी से छुटकारा दिलवाने के लिए 1200 करोड़ रुपये से प्रस्तावित रिंग रोड के दूसरे फेज का काम अब रफ्तार पकड़ेगा। शासन ने इसके लिए 50 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त राशि आवंटित की है। 21 गांवों से निकलने वाली 22 किलोमीटर लंबी रिंग रोड का निर्माण कार्य वर्ष 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इससे पूरे शहर को आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम की परेशानी नहीं उठाना पड़ेगी।
विज्ञापन


रिंग रोड के निर्माण कार्य के लिए अधिग्रहीत होने वाली जमीन का काम पूरा हो चुका है। मुआवजा वितरण के लिए करीब 300 करोड़ रुपये भी भूमि प्रशासन को आवंटित कर, इसका वितरण करा दिया गया है। इस रिंगरोड के निर्माण से लखनऊ से प्रयागराज जाने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। करीब 10 साल पहले नगर के चारों ओर रिंग रोड के निर्माण का ताना-बाना बुना गया था। इसके पहले फेज में रिंगरोड का काम 2014 में शुरू हुआ था। अब दूसरे फेज का काम भी रफ्तार पकड़ने लगा है।
विज्ञापन


22 किमी लंबा रिंगरोड फोरलेन बनाया जा रहा है। इससे हाईवे से आने वाले वाहन शहर में प्रवेश किए बिना गंतव्य को जा सकेंगे। इससे शहर में आए दिन होने वाली जाम की समस्या से भी लोगों को छुटकारा मिलेगा। इसके पहले फेज में महराजगंज रोड पर शारदा सहायक नहर से लेकर लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुचरिया के निकट तक का काम अंतिम चरण में है। दूसरे चरण में रिंग रोड का निर्माण डिडौली स्थित महिंद्रा एजेंसी से 21 गांवों से होकर भांव गांव के पास रायबरेली-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ सड़कों से होकर गुजरेगा ओवरब्रिज
22 किमी. रिंगरोड छोड़ी-बड़ी आठ सड़कों के ऊपर से निकलेगा। इन सड़कों के ऊपर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। सभी जगह ओवरब्रिज बनाने का काम तेजी से चल रहा है। सडक परिवहन एवं राज्यमार्ग मंत्रालय के अधिशासी अभियंता मनीष सिंह चौहान ने बताया कि 50 करोड़ की बजट राशि से दूसरे फेज के रिंगरोड के निर्माण में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed