{"_id":"57eac1914f1c1bf90a576590","slug":"compost-suspended-two-shops-eight-shoppers-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की दो दुकानें निलंबित, आठ दुकानदारों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की दो दुकानें निलंबित, आठ दुकानदारों को नोटिस
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
दुकानाों की जांच
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में खाद और कीटनाशक दवाओं की कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग की टीम ने मंगलवार को 22 दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। इस दौरान अनियमितता मिलने पर दो दुकानें निलंबित कर दी गई, जबकि आठ दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया। साथ ही खाद के 10 नमूने लिए गए।
जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय व संजय सिंह ने टीम के साथ सूची, पिछवारा, सलोन, भदोखर स्थित खाद-कीटनाशक की दुकानों पर छापेमारी की। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अनियमितता मिलने पर बच्चू खाद भंडार भदोखर, सौरभ द्विवेदी खाद भंडार पिछवारा चौराहा की दुकान निलंबित कर दी गई है।
सुशील कुमार भदोखर, शिव बहादुर मेजरगंज, विशाल कुमार मेजरगंज, आदित्य सिंह दूलागंज, तिवारी बीज भंडार बिंदागंज, किसान बीज भंडार पिछवारा चौराहा, रमेश अग्रहरि बरुवा पुल, मौर्य बीज भंडार सलोन के दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि खाद के 10 नमूने लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। छापेमारी के दौरान कहीं पर केशमेमो नहीं मिले तो कहीं पर रजिस्टर मेनटेन नहीं था। इस पर कार्रवाई की गई।