फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Commission will have a direct eye on 1219 booths

1219 बूथों पर रहेगी आयोग की सीधी नजर, होगी वेबकास्टिंग

Fri, 07 Jan 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Commission will have a direct eye on 1219 booths
रायबरेली। आगामी विधानसभा चुनाव में जिले के 1219 बूथों पर चुनाव आयोग सीधे नजर रखेगा। बूथों पर कितने वोटर लाइन में लगे हैं, कहीं पर कोई दिक्कत तो नहीं आ रही है। किसी वोटर को धमकाया तो नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

इन सब पर चुनाव आयोग नजर रख सकेगा। वजह इन बूथों की वेबकॉस्टिंग कराई जाएगी। यानि इन बूथों पर मतदान प्रक्रिया का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए बूथों पर कैमरे लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन इसकी तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। इसी कड़ी में जिला प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से अहम माने जाने वाले 1219 बूथों पर वेबकॉस्टिंग कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक इन बूथों पर कैमरे लगाकर मतदान प्रक्रिया का लाइव प्रसारण कराया जाएगा। मतदान प्रक्रिया का लाइव प्रसारण सीधे चुनाव आयोग देख सकेगा।
चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश के तहत इन बूथों पर वेबकॉस्टिंग कराने के लिए सारे इंतजाम कराए जा रहे हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों को भी चिह्नित कराने का काम किया जा रहा है, जहां पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए जाएंगे।
यहां पर होगा वेबकॉस्टिंग
हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र कासोखास, चौपरा, सरांव, शोरा, डिडौली, गढ़ी खास, मुबारकपुर, सदर विधानसभा क्षेत्र के भुवापुर कला, समरहदा, हरदासपुर, सिधौना, रसेहता, लालूपुर चौहान, जलालपुर, कौवाडीह, रामपुर बघैल, मंचितपुर, कोडरस बुजुर्ग, चकदादर, सिकंदरपुर, उफरामऊ, दाऊदपुर, छिबलामऊ, दरीबा समेत कुल मिलाकर 1219 बूथों पर बेवकॉस्टिंग किया जाएगा।

जिले में मतदान केंद्रों और बूथों की संख्या
विधानसभा मतदान केंद्र बूथ
बछरावां 220 382
हरचंदपुर 247 371
रायबरेली 226 403
सलोन 227 393
सरेनी 292 444
ऊंचाहार 258 392
कुल 1470 2385
विधानसभा चुनाव को लेकर सभी तैयारियां तेजी के साथ कराई जा रही हैं। जिले के 1219 ऐसे बूथ चिह्नित किए गए हैं, जहां पर वेबकॉस्टिंग कराई जाएगी। इन बूथों पर लाइव प्रसारण चुनाव आयोग भी देख सकेगा। सुरक्षा के लिहाज से अहम और जहां पर इंटरनेट आदि की व्यवस्था होती है, उन बूथों पर वेबकॉस्टिंग कराई जाती है।
एसडीएम, चुनाव सेल प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed