फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   collectorate locked, employee demonstrate

कलेक्ट्रेट में तालाबंदी, सदर एसडीएम को घेरा, बर्खास्तगी की मांग

Tue, 05 Apr 2022 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
collectorate locked, employee demonstrate
रायबरेली। प्रतापगढ़ जिले की लालगंज अझारा तहसील के नाजिर की हत्या को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ भड़क गया। कलेक्ट्रेट के दफ्तरों में ताला जड़ने के बाद धरना दिया। सदर तहसील पहुंचकर एसडीएम का घेराव और नारेबाजी करके कामकाज ठप करवा दिया। तहसील में काम कर रहे बाबू लोगों के आक्रोश को देखकर कार्यालय को बंद करके भाग निकले। आक्रोशित कर्मचारियों ने नाजिर की हत्या में शामिल लोगों को तत्काल गिरफ्तार करने के साथ ही कड़ी कार्रवाई की मांग की। नाजिर के परिजनों को एक करोड़ की मुआवजा राशि दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

बीती दो अप्रैल की शाम प्रतापगढ़ जिले की लालगंज अझारा तहसील के नाजिर सुनील कुमार शर्मा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह यादव व तीन अन्य लोगों को आरोपित किया गया है। हत्या की जानकारी होने के बाद सोमवार को उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के कर्मचारी भड़क गए। सुबह से ही कलेक्ट्रेट के सभी कार्यालयों में ताला जड़कर कामकाज ठप कर दिया।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष बृजेश कुमार सोनकर, महामंत्री पवन वर्मा, देव कुमार मिश्रा ने कहा कि इस तरह की वारदात करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाये। अधिकारी को किसी भी कर्मचारी को पीटकर हिंसक वारदात करने का अधिकार नहीं होना चाहिए। धरने में कर्मचारियों ने एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह यादव की गिरफ्तारी के साथ ही बर्खास्तगी की मांग की। इसके अलावा मृतक सुनील कुमार शर्मा के आश्रितों को एक करोड़ की आर्थिक सहायता के साथ ही आश्रितों को तत्काल सेवायोजित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही मांगे पूरी न की गईं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कर्मचारियों ने सदर तहसील पहुंचकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम को घेराव किया। तहसील के कार्यालयों को भी बंद करवा दिया। धरने में पवन कुमार श्रीवास्तव, अंजू सोनी, जितेंद्र बहादुर सिंह, राजेश कुमार प्रजापति, प्रदीप सिंह, अमित पाल, अंजनी कुमार बाजपेयी, विनय सोनकर, महेंद्र चौधरी, मनोज यादव, अमित मौर्या आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed