{"_id":"8b3a4258232b7d0d44fdad6c5ca6ab9c","slug":"children-engaged-in-play-the-teacher-were-comfortable-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे खेल में व्यस्त, शिक्षक कर रहे थे आराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे खेल में व्यस्त, शिक्षक कर रहे थे आराम
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जुलाई को परिषदीय स्कूल तो खुल गए, लेकिन पढ़ाई-लिखाई का माहौल कहीं भी देखने को नहीं मिला। कक्षा में कुछ लिखना-पढ़ना तो दूर स्कूलों में बच्चों और टीचरों की संख्या काफी कम रही।
एमडीएम तो कहीं भी नहीं बनवाया गया। आदेश के बाद भी स्कूलों में गंदगी का अंबार रहा। बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने बछरावां ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक स्कूल नीमटीकर को सुबह चेक किया तो बच्चे कक्षा में कंचे खेलते मिले और टीचर आराम कर रहे थे।
पढ़ाई जैसा माहौल न पाकर वे गुस्सा हो गए और शिक्षकों को कठोर चेतावनी दी। सुबह साढ़े नौ बजे जगतपुर ब्लॉक के शंकरपुर स्कूल में टीचर तो मिले, लेकिन एक भी बच्चा नहीं आया था। एमडीएम भी नहीं बना।
विज्ञापन
नौ बजे पूर्व माध्यमिक स्कूल सूची में चार बच्चे ही आए थे। टीचर हेमलता स्कूल पहुंची। स्कूल में गंदगी का अंबार रहा। जिले में तमाम स्कूल बंद रहे। काफी टीचर पहले दिन स्कूल नहीं पहुंचे।
आदेश के बाद भी स्कूलों में साफ सफाई नहीं कराई गई। यही नहीं बच्चों के लिए स्कूलों में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था भी देखने को नहीं मिली। अधिकांश स्कूलों में पहला दिन औपचारिकता में ही निपट गया।