{"_id":"67df05eacb53db3940060ed4","slug":"chief-secretary-reviewed-the-preparations-raebareli-news-c-101-1-slko1033-129634-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: प्रमुख सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: प्रमुख सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा
Sun, 23 Mar 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के नोडल अधिकारी और परिवहन, समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव एल. वेंकटेश्वर लू ने शनिवार को बचत भवन में अफसरों के साथ बैठक की। प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए। 25, 26 व 27 मार्च को सभी ब्लॉक, तहसील व जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम होंगे।
प्रमुख सचिव ने सभी विभाग के अधिकारियों को आयोजन को एतिहासिक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन में योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए स्टाल लगाए जाएंगे। कार्यक्रमों के माध्यम से जिले के लोगों को योजनाओं को लाभान्वित किया जाएगा। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
इस मौके पर डीएम हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, सीडीओ अर्पित उपाध्याय, एडीएम अमृता सिंह, सिद्धार्थ, सीएमओ डॉ. नवीन चंद्रा, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी, मनोज कुमार सिंह, डीपीओ विनय सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
जिला अस्पताल मामले में जांच के बाद कार्रवाई
प्रमुख सचिव एल वेंक्टेश्वर लू के सामने शनिवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हुए हंगामे का मामला भी उठाया गया। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि मामले की जांच होने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। सीएमएस द्वारा गाली देने के वीडियो के वायरल होने के मामले में कहा कि किन परिस्थितियों में ऐसा हुआ, इसकी भी जांच होगी। उन्होंने डीएम को निर्देश दिए कि यदि मुकदमा हो सकता है तो करवा दें।