फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   case

Raebareli News: उंडवा प्रधान व उसके भाई समेत 13 पर धोखाधड़ी की एफआईआर

Sun, 11 Dec 2022 06:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
case
जगतपुर (रायबरेली)। उड़वा गांव में फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र व अन्य दस्तावेज तैयार करके लाखों कीमत की जमीन को हड़पने के मामले में प्रधान रमेश मिश्रा व उसके भाई समेत 13 लोगों के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपियों पर पीड़ित की पत्नी को धमकाने, गाली-गलौज करने सहित कई अन्य आरोप भी लगाए गए हैं। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

उंडवा गांव निवासी कुंवर मोहित सिंह ने कोतवाली ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी जमीन गांव निवासी प्रधान रमेश मिश्रा सहित 13 लोगों ने कूटरचित तरीके से हड़प ली। जब उसकी पत्नी ने विरोध किया तो गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने उंडवा प्रधान रमेश मिश्रा व उसके भाई अवधेश मिश्रा, मालीपुरा ब्राह्मण मोहल्ला सेवर भरतपुर राजस्थान शिव प्रकाश, उड़वा निवासी नीलेश मिश्रा, राजबहादुर, देशराज, जगदीश, कृष्ण लाल, रामधनी, उमानाथ, परागदीन, अशोक कुमार, सुशील कुमार सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्यवाहक कोतवाल शुभम सिंह ने बताया है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर गांव निवासी प्रधान व उसके भाई समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed