{"_id":"5ff876128ebc3e2e7c281f5e","slug":"case-open-raibaraily-news-lko558804972","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई गए भाई की हत्या के शक में उसके साथ गए युवक का अपहरण, हत्या के बाद शव नदी में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई गए भाई की हत्या के शक में उसके साथ गए युवक का अपहरण, हत्या के बाद शव नदी में फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। मुंबई गए भाई की हत्या करने के शक में उसके छोटे भाई ने अपने साथियों संग मिलकर युवक को अगवा कर उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने मामले की जांच की तो तीन माह बाद सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने नहर से युवक का कंकाल बरामद किया है। एसओजी व सलोन पुलिस ने शुक्रवार को घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि एक फरार आरोपी की तलाश चल रही है।
एसपी श्लोक कुमार ने पत्रकारों को बताया कि सलोन कोतवाली क्षेत्र के मियां का पुरवा मजरे सूची गांव निवासी राम बहादुर यादव के बेटे रज्जन का 10 अक्तूबर का अपहरण हो गया था। पिता ने कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी ने बताया कि पुलिस की जांच में पता चला कि युवक की हत्या कर उसके शव को डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में नहर में फेंक दिया गया है।
मामले में एसओजी टीम प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी, सलोन कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने पुलिस टीम के साथ घटना में शामिल मियां का पुरवा मजरे सूची निवासी संदीप कुमार यादव, सदाशिव, भदोखर थाना क्षेत्र के खनुआ मुंशीगंज निवासी सुरेश यादव, डीह थाना क्षेत्र के टेकारीदांदू निवासी दीपक यादव को गिरफ्तार किया, जबकि गदागंज थाना क्षेत्र के बरेत मजरे सुदामापुर निवासी सदाशिव फरार है।
विज्ञापन
एसपी के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने कुबूला कि आरोपी संदीप का भाई रंजीत कुछ दिन पहले मृतक रज्जन के साथ मुंबई गया था। मुंबई में रंजीत की अचानक मौत हो गई थी। इसके बाद रज्जन लॉकडाउन के बाद गांव वापस आ गया था। संदीप और उसके परिवारीजनों को शक था कि रज्जन ने ही उसके भाई की हत्या की है। इसी शक के चलते संदीप अंदर ही अंदर रज्जन से रंजिश मानने लगा था। 10 अक्तूबर 2020 को संदीप ने साजिश रचकर रज्जन को फोन कर बुलाया। इसके बाद सभी ने शराब पी। बाद में मिलकर रज्जन की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने नहर से युवक का कंकाल बरामद कर लिया है।
कॉल डिटेल के जरिए आरोपियों तक पहुंची पुलिस
एसपी ने बताया कि वारदात का खुलासा करने में सर्विलांस सेल की मदद ली गई। मृतक का मोबाइल डलमऊ क्षेत्र के मुराईबाग स्थित बाग से बरामद किया गया। मृतक और आरोपियों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल चेक की गई तो पता चला कि इन सभी ने आपस में बात की थी। इसी के आधार पर आरोपियों को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुुर्म कुबूल कर लिया। पूछताछ में बताया कि उन्होंने ही युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंका।
डीएनए जांच के लिए भेजा जाएगा कंकाल
वैसे तो आरोपियों ने कुबूल किया है कि बरामद कंकाल रज्जन यादव का है। बावजूद इसके पुलिस कंकाल को डीएनए जांच के लिए भेजेगी, ताकि पूरी तरह से स्पष्ट हो जाए कि कंकाल मृतक रज्जन यादव का है।