Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Car driver killed, one injured after collision with a loader

Raebareli News: लोडर की टक्कर से कार चालक की मौत, एक घायल

Sat, 21 Nov 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 21 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Car driver killed, one injured after collision with a loader
बछरावां। बांदा-बहराइच हाईवे पर बृहस्पतिवार रात लोडर की टक्कर से कार चालक की मौत हो गई, जबकि लोडर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मेरुई गांव निवासी अनिल (28) पुत्र मेहरबान कार से शिवगढ़ से घर जा रहे थे। वहीं फतेहपुर जिले के खदरा निवासी मनोज कुमार (45) लोडर लेकर लालगंज से शिवगढ़ की ओर जा रहे थे। रात करीब 11:30 बजे बछरावां कस्बे के फ्लाईओवर पर लोडर अनियंत्रित होकर कार से सामने से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चालक अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। लोडर चालक मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने घायल मनोज को सीएचसी बछरावां पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच की। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक में पीछे से घुसी कार, सात लोग घायल
बछरावां। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर सुबह बेकाबू कार पीछे से एक ट्रक में जा घुसी। इससे कार सवार सात लोग घायल हुए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्रयागराज जिले के मऊ आइमा थाना क्षेत्र के मऊ निवासी गुलाम रसूल (70), अब्दुल्ला (19), अब्दुल रब (51),अब्दुल रहमान (31), अदनान (40), अब्दुलबख्श (19), हिमांश (36) कार से प्रयागराज से लखनऊ जा रहे थे। कार हिमांशू चला रहे थे। सुबह करीब नौ बजे हाईवे पर बछरावां कस्बा स्थित ओवरब्रिज के पास चालक ट्रक को पीछे कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। जोरदार टक्कर होने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों के साथ पुलिस ने पहुंचकर कार सवार लोगों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। हादसे में ट्रक चालक बच गया। हाईवे पर हादसे की वजह से कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने ट्रक बाहर कराकर आवागमन को सुचार रूप से शुरू कराया। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed