फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bus will run for Chitrakoot from today

Raebareli News: आज से चित्रकूट के लिए चलेगी बस

Sun, 13 Apr 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 13 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bus will run for Chitrakoot from today
रायबरेली। चित्रकूट में कामतानाथ के दर्शन के लिए बस संचालित कराने की लंबे समय से हो रही मांग पूरी हो गई है। 13 अप्रैल से चित्रकूट के लिए बस संचालित होगी। बरारा बुजुर्ग व आसपास के लोगों को भी अब बस सेवा मिलेगी। दोनों बसों का शुभारंभ रविवार को विधायक मनोज पांडेय मुराईबाग और बरारा बुजुर्ग में करेंगे।
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शासन से दो नई बसें मिली हैं। दोनों बसों के रूट तय कर दिए गए हैं। चित्रकूट के लिए सुबह छह बजे बस डिपो से रवाना होगी। मुराईबाग, फतेहपुर होते हुए चित्रकूट पहुंचेगी। रोजाना दोपहर 12 बजे के बाद बस रायबरेली के लिए चित्रकूट से वापस चलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय के प्रयास से दूसरी बस सुबह साढ़े पांच बजे डिपो से निकलेगी। जगतपुर, ऊंचाहार, जमुनापुर, गदागंज होते हुए करीब साढ़े सात बजे बरारा बुजुर्ग पहुंचेगी। यहां से मुराईबाग होते हुए बस कानपुर जाएगी। इस नए रूट से वापस रायबरेली होते हुए लखनऊ जाएगी। दोनों बसें रोजाना तय रूटों पर यात्रियों को बेहतर यात्रा की सुविधा देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed