{"_id":"f72c658502c8dc551f5550bb2c724be7","slug":"bsnl-workers-sitting-on-hunger-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख हड़ताल पर बैठे बीएसएनएल कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख हड़ताल पर बैठे बीएसएनएल कर्मी
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को बीएसएनएल कर्मी भूख हड़ताल पर बैठे। सभी ने एक स्वर में कहा कि अरसे से मांगों को पूरा किए जाने की मांग उठाई जा रही है, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
हक को लेकर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन और टेलीकॉम कैजुवल एंड कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की अगुवाई में जिला दूर संचार प्रबंधक कार्यालय में भूख हड़ताल शुरू की गई।
बीएसएनएल धनराशि का ठेकेदारों द्वारा दुरुपयोग रोका जाए, टीए का भुगतान किए जाने समेत अन्य मांगें शामिल हैं। बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव आरपी चौधरी ने कहा कि प्रबंधन और प्रशासन भ्रष्टाचार में लिप्त है।
विज्ञापन
कर्मचारी हित में कार्य नहीं किया जा रहा है। इस पर चुप नहीं बैठा जाएगा। टेलीकॉम कैजुवल एंड कान्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के जेपी पांडेय व हरिश्याम ने कहा कि कार्यरत मजदूरों का कई माह से भुगतान नहीं किया जा रहा है।
इससे परेशानी हो रही है। इसको लेकर आवाज उठाई जाती है, लेकिन कोई ध्यान नहीं देता है। इसको लेकर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर सुदामा यादव, श्रीकिशन, विजय बहादुर यादव, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।