फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSC student was burnt alive after kidnapping

रायबरेलीः अगवा कर छात्रा को जला दिया था जिंदा, युवती ने सहेली से कही थी ये बात

Mon, 03 Feb 2020 11:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रायबरेली Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 03 Feb 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
BSC student was burnt alive after kidnapping
युवती की हत्या के बाद घटनास्थल की जांच करते आईजी एसके भगत

रायबरेली में हरचंदपुर थाना क्षेत्र के एक बाग में मिले अधजले शव की पहचान बछरावां कस्बे की रहने वाली बीएससी की छात्रा के रूप में हुई है। अपहरण करने के बाद के रस्सी से हाथ-पैर बांधकर उसे जिंदा जलाया गया था। उसके हत्या में परिचित शामिल थे। सहेली के साथ कॉलेज आने के दौरान छात्रा को अगवा कर लिया गया था।

विज्ञापन


पुलिस मृतका की सहेली और परिवारीजनों से पूछताछ करके हमलावरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। रविवार देर शाम लखनऊ रेंज के आईजी एसके भगत ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद थाने पहुंचकर पुलिस अफसरों से घटना के बारे में पूछताछ की। देर रात एसओ अनिल सिंह ने बताया कि छात्रा के दूर के रिश्तेदार अतुल गुप्ता के खिलाफ केस दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर शोरा गांव स्थित ढाबा के पास बाग में एक युवती का अधजला शव मिला था। रविवार को उसकी पहचान बछरावां कस्बे की रहने वाली 21 वर्षीय बीएससी छात्रा के रूप में हुई। उसकी पहचान पिता समेत अन्य परिवारीजनों ने की। वह हरचंदपुर क्षेत्र स्थित एक डिग्री कॉलेज में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी। शनिवार को अपनी सहेली के साथ कॉलेज जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहेली व परिवारीजनों से घटना की पूछताछ

इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे अगवा कर लिया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस सहेली व परिवारीजनों से घटना की पूछताछ कर रही है। अभी तक मामले में किसी के खिलाफ केस नहीं दर्ज किया गया है। आईजी, लखनऊ रेंज एसके भगत ने बताया कि हरचंदपुर थाना क्षेत्र में बाग में मिली युवती की पहचान हो गई है।

वह बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी। कॉलेज आते वक्त अगवा करके उसकी हत्या की गई थी। सहेली के बताने के बावजूद परिवारीजनों ने थाने में सूचना समय पर नहीं दी । मर्डर में परिचित लोग ही शामिल हैं। जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

सहेली के साथ कॉलेज आ रही छात्रा का हमलावरों ने अपहरण कर लिया था। शोरगुल मचाते हुए उसने सहेली से कहा था कि वह उसके परिवारीजनों को बता दें कि उसका अपहरण हो गया है। बावजूद इसके परिवारीजन इस उम्मीद में बैठे रहे कि उसकी बिटिया शाम तक घर आ जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed