फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Broke lock of warehouse and blew 10 lakh pulses and oil

गोदाम का ताला तोड़ कर 10 लाख की दाल व तेल उड़ाया

Sun, 02 Feb 2020 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Broke lock of warehouse and blew 10 lakh pulses and oil
रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र में चोरों अनाज गोदाम का ताला तोड़कर 10 लाख रुपये की कीमत की दाल और तेल समेत अन्य सामान पार कर दिया। इतना ही नहीं गोदाम में खड़ी व्यापारी की कार को भी तोड़ दिया। सुबह जब व्यापारी गोदाम पहुंचा तो चोरी होने की जानकारी हुई। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी जांच की।
विज्ञापन

घटना से व्यापारियों में जबरदस्त नाराजगी है। चोरी 28 जनवरी की रात हुई। पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज किया है।बछरावां कस्बा के गल्ला मंडी निवासी रामबनवारी उर्फ बुद्धू दालों और तेल के थोक विक्रेता है। उसका गोदाम बछरावां-महराजगंज मार्ग पर स्थित जलालपुर गांव में सड़क किनारे बना हुआ है।
विज्ञापन

28 जनवरी की रात चोर गोदान के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। गोदाम में रखी 21 क्विंटल उड़द की दाल, चार क्विंटल खड़ा उड़द, 35 क्विंटल मटर की दाल, 93 क्विंटल चना की दाल, 200 बॉक्स तेल पार कर दिया। 29 जनवरी को जब वह गोदाम पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। गोदाम में खड़ी कार को भी चोरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत लगभग 10 लाख से ज्यादा है। घटना से व्यापारियों में नाराजगी है। सभी ने चेतावनी दी कि यदि घटना का खुलासा नहीं हुआ तो प्रदर्शन किया जाएगा। कोतवाल पंकज तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed