{"_id":"5ff877838ebc3e30ca6aa84b","slug":"bridge-raibaraily-news-lko5588102120","type":"story","status":"publish","title_hn":"मई 2019 से पुल पर बंद है आवागमन, अब पुल को तोड़ कर नया बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मई 2019 से पुल पर बंद है आवागमन, अब पुल को तोड़ कर नया बनाने की तैयारी
विज्ञापन
ओवरब्रिज को बनाया जाएगा।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। एनएच 232 पर लालगंज से होकर इलाहाबाद जा रही रेलवे लाइन पर बने ओवरब्रिज के निर्माण की चर्चाएं फिर शुरू हो गई हैं। दरार आ जाने के कारण इस ओवरब्रिज पर आवागमन 26 मई 2019 से बंद कर दिया गया था।
आवागमन रुकने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लालगंज में रोजाना जाम लगने लगा है। मौरंग लदे ट्रक व अन्य यातायात जो ओवरब्रिज से होकर रायबरेली से फैजाबाद बलिया की ओर जाता था। ओवरब्रिज बंद होने से लालगंज होकर निकलने लगा। जिससे वहां जाम की समस्या बहुत बढ़ गई।
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आवी सिंह ने बताया कि पुल के निर्माण के लिए नया डिजाइन रेलवे को मंजूरी के लिए भेजा गया है। वहां से सहमति मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। पुल को पूरी तरह से तोड़ कर नया ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इस पुल का शुभारंभ 16 दिसंबर 2018 को प्रधानमंत्री ने किया था। ऐहार के पूर्व प्रधान राजकिशोर सिंह बघेल समेत कई लोगों ने इस बारे में केंद्रीय मंत्री को पत्र भेज की जल्द ओवरब्रिज निर्माण की मांग की है।