फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bolero collision killed cleaning worker, brother injured

बोलेरो की टक्कर से सफाई कर्मचारी की मौत, भाई घायल

Fri, 31 Jan 2020 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bolero collision killed cleaning worker, brother injured
रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात एसयूवी की टक्कर से एक सफाई कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ, जब दोनों भाई निमंत्रण के बाद बाइक से घर जा रहे थे।
विज्ञापन

गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे शंकरबक्स मजरे सुदामापुर निवासी राम प्रताप (35) पुत्र रामानंद सफाई कर्मचारी पद पर तैनात था। बुधवार शाम वह बाइक से अपने भाई शिवम के साथ ऊंचाहार के हटवा गाँव में निमंत्रण खाने आया था।
विज्ञापन

रात में दोनों भाई वापस अपने घर जा रहे थे, तभी लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर क्षेत्र के सवैया तिराहा के पास सामने से आई एक बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों भाई घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को सीएचसी ऊंचाहार लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में सफाई कर्मचारी राम प्रताप की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि शिवम का इलाज चल रहा है।
सफाई कर्मचारी की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल धर्मेद्र दुबे का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed