फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Body of missing elderly man found in Sai River

Raebareli News: सई नदी में मिला लापता बुजुर्ग का शव

Fri, 16 Oct 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 16 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Body of missing elderly man found in Sai River
सतांव। बबुरा मजरे कोंसा गांव निवासी बिंदा प्रसाद (70) का शव बृहस्पतिवार को सई नदी में मिला। वह बुधवार सुबह से घर से लापता थे। पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है।
विज्ञापन


बिंदा प्रसाद बुधवार सुबह करीब नौ बजे चिकित्सक के पास दवा लेने निकले थे। देर शाम तक वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने रात भर उनकी तलाश की, पर कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। सुबह परिजनों को सूचना मिली कि बिंदा प्रसाद लालगंज-बछरावां मार्ग पर स्थित अघौरा घाट पुल की तरफ गए थे। पुलिस ने पुल से करीब 500 मीटर पहले लगे निगरानी कैमरे की फुटेज खंगाली। इसमें वह पुल की ओर जाते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन


पारिवारिक नाराजगी बनी मौत की वजह शंका के आधार पर लखनऊ से आई एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय गोताखोरों के साथ सई नदी में खोजबीन की। इस दौरान अघौरा घाट पुल से लगभग 600 मीटर पूर्व दाहिने तट पर बिंदा प्रसाद का शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी लालगंज सुजीत राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बुजुर्ग बिंदा प्रसाद घरवालों से नाराज पाए गए। इसी नाराजगी के कारण उन्होंने सई नदी में कूदकर जान दे दी। शव परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद मौत की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed